अयोध्या: बीकापुर-रुदौली में सपा प्रत्याशियों पर अब भी फंसा पेंच, चाय की चुस्कियों के बीच लोग कर रहे तरह-तरह की बातें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विधानसभा चुनाव हो और चौक-चौराहों पर सर्दी में चाय की चुस्कियों के साथ राजनीतिक चर्चा न हो ऐसा संभव नहीं। इस समय शहर ही नहीं गांव की गलियों में चुनावी सरगर्मियां छायी हुई है। हर एक जगह पांच से छह लोग सियासी मैदान में कूदे प्रत्याशियों की जीत-हार के दावे कर रहे हैं। अमृत …

अयोध्या। विधानसभा चुनाव हो और चौक-चौराहों पर सर्दी में चाय की चुस्कियों के साथ राजनीतिक चर्चा न हो ऐसा संभव नहीं। इस समय शहर ही नहीं गांव की गलियों में चुनावी सरगर्मियां छायी हुई है। हर एक जगह पांच से छह लोग सियासी मैदान में कूदे प्रत्याशियों की जीत-हार के दावे कर रहे हैं। अमृत विचार ने रिकाबगंज स्थित हनुमानगढ़ी के सामने चाय की दुकान पर चर्चा कर रहे मतदाताओं की नब्ज टटोली तो तरह-तरह की बातें सामने आईं, जिसमें बीकापुर और रूदौली विधानसभा में अब तक सपा प्रत्याशी न उतारे जाने का मुद्दा प्रमुख था।

दोपहर के 12 बज रहे थे। नीरज की चाय की दुकान पर चौकोर मेज के चारों तरफ कुर्सियां डालकर छह लोग बैठे थे। शैलेंद्र यादव, अवधेश यादव, अमित यादव, डॉ. दिनेश सिंह, राजेश मौर्य व संदीप मौर्य अयोध्या में हुए विकास को लेकर बातें कर रहे थे। दिनेश ने कहा कि अयोध्या विकास के मामले में तो सबसे आगे निकल जाएगा। तभी शैलेंद्र तपाक से बोले कैसा विकास, दो दिन पानी बरस जाता है तब सब पानी में तैरता दिखता है। इसी बीच राजेश व संदीप बोल उठे, का हो ई सपा रूदौली और बीकापुर में प्रत्याशी कब उतारे। तब तक अमित बोले होय सकत है संझा तक लिस्ट आए जाए।

नाहीं ता रविवार का जरूरै फाइनल होई जाए। दिनेश बोल देते हैं सुना है मामला तगड़ा फंसल बा। मित्रसेन के लइका आनंद सेन रूदौली टिकट मांगत तहै। रूश्दी वाला पेच फंस जाई। संदीप ने कहा कैसा पेच। दिनेश ने कहा, अगर आनंद सेन रूदौली से लड़िहै तो रुश्दी कहां जइहै। बहुत काम किहिन है और सपा के पुरान नेता अहै। इस दौरान गोसाईगंज विधानसभा को लेकर बड़ी चर्चा हुई। लोग आपस में बात कर रहे थे कि खब्बू जेल में बांटै। उनकी पत्नी खूब मेहनत कर रही है। सपा प्रत्याशी अभय सिंह भी दिन और रात एक किए हैं।

यह भी पढ़ें:-स्टालिन की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्यपाल को फिर से नीट विरोधी विधेयक भेजने का संकल्प

 

संबंधित समाचार