बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 107 फीसदी उछला
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा इसके पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 1061 करोड़ के मुकाबले 107.06 फीसदी की छलांग लगाकर 2197 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने शनिवार को बताया कि उसे वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही …
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा इसके पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 1061 करोड़ के मुकाबले 107.06 फीसदी की छलांग लगाकर 2197 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने शनिवार को बताया कि उसे वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में 2197 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है, जो वित्त वर्ष 2020-21 की समान तिमाही के 1061 करोड़ रुपये की तुलना में 107.06 प्रतिशत अधिक है।
इस दौरान उसकी ब्याज से होने वाली आय 7477 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.38 प्रतिशत बढ़कर 8552 करोड़ रुपये हो गई। इसी तरह उसकी परिचालन आय 10388 करोड़ रुपये की तुलना में 6.57 प्रतिशत की बढ़त लेकर 11071 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि इस दौरान उसका परिचालन व्यय भी 5304 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.35 प्रतिशत बढ़कर 5588 करोड़ रुपये हो गया है। आलाेच्य अवधि में उसकी गैर निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) भी 2.39 प्रतिशत से कम होकर 2.25 प्रतिशत पर आ गई है।
इसे भी पढ़ें-
पेटीएम का दिसंबर तिमाही में घाटा बढ़कर 778 करोड़ रुपये हुआ
