ओवैसी ने खुद पर गोली चलवाई, अब कह रहे जान को खतरा : इन्द्रेश कुमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इन्द्रेश कुमार ने कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने स्वयं अपने ऊपर गोली चलवाई और कह रहे हैं हमारी जान को खतरा है। इन्द्रेश कुमार ने कहा कि ओवैसी पर गोलीकांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए। ओवैसी को हैदराबाद में जमीन नहीं मिलती, …

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इन्द्रेश कुमार ने कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने स्वयं अपने ऊपर गोली चलवाई और कह रहे हैं हमारी जान को खतरा है। इन्द्रेश कुमार ने कहा कि ओवैसी पर गोलीकांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए। ओवैसी को हैदराबाद में जमीन नहीं मिलती, पश्चिम बंगाल व पूर्वोत्तर में घुसने नहीं पाते और उत्तर प्रदेश में बेरोकटोक आते जाते हैं।

हमारी मातृभूमि में है सबको जोड़ने वाला तत्व

शनिवार को लखनऊ स्थित अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के सभागार में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने ये बात कही। वर्तमान परिपेक्ष में हमारी भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी धर्म संस्कृति संगम और सामाजिक सदभाव अवध प्रांत द्वारा आयोजित की गयी थी। इन्द्रेश कुमार ने कहा कि हम सबको जोड़ने वाला तत्व हमारी मातृभूमि है। भले ही हमारी पूजा पद्धति अलग हो लेकिन हम सब भारत माता की संतान हैं। भारत माता की संतान में छूत—अधूत कोई नहीं है। छूआघूत मानवता पर सबसे बड़ा अपराध है।

सबको तय करना होगा दंगायुक्त या दंगामुक्त प्रदेश : इंद्रेश

उन्होंने कहा कि हमको तय करना है कि हम दंगामुक्त हिन्दुस्तान चाहते हैं या दंगायुक्त हिन्दुस्तान चाहते हैं। अपराधी या गुंडे कहां हैं। आज निर्भीक हैं या भयभीत हम सब स्वयं अनुभव करें। इस सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सबको मिला। इन सब के बावजूद क्या हम जाति पर वोट करेंगे।

कांग्रेस ने किया बाबा साहेब का अपमान

इन्द्रेश कुमार ने कहा कि इस समय 80 और 20 चर्चा हो रही है। 20 प्रतिशत में दंगाई आते हैं। क्या हम उनके साथ खड़े होकर अपनी बहू बेटियों को संकट में डालेंगे। पहले दिन में दो घंटे भी बिजली नहीं आती थी आज 14 से 16 घंटे बिजली आ रही है। भाजपा सरकार ने बाबा साहब आम्बेडकर से जुड़े पांच स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया। कांग्रेस ने तो बाबा साहब से संविधान भी लिखवा लिया और मंत्रीपद छीनकर उन्हें अपमानित भी किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष भदंत शांति मित्र ने कहा कि जाति व पंथ के कोरोना पर हमें विजय प्राप्त करनी है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति जो आदिकाल से चली आ रह है हम सब उसी परम्परा को लेकर आज भी चल रहे हैं। वर्तमान में हमारे समक्ष धर्मरक्षा का प्रश्न है। हम सब मिलकर धर्म की रक्षा का संकल्प लें।

भारत भूमि को बनाना है स्वर्ग भूमि: राधा बहन

ब्रह्माकुमारी की जोनल इंचार्ज राधा बहन ने कहा कि हम सबको मिलकर भारत भूमि को स्वर्गभूमि बनाना है। दैवीय संस्कारों से युक्त भारत मानवीय मूल्यों के आधार पर भारत फिर से उठेगा। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक सद्भभाव अवध प्रान्त के प्रमुख राजेन्द्र ने किया। इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मो.अफजाल, संघ के प्रचारक महिरजध्वज सिंह,एसआरएस ग्रुप के पवन सिंह चौहान,अरूण कुमार बौद्ध,विश्व संवाद केन्द्र के सचिव अशोक सिन्हा,डा.दुर्गेश,सरदार मंजीत सिंह और सुशील जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: बिजनौर : टाटा मैजिक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मारी, एक की मौत

संबंधित समाचार