लखनऊ: वसंत पंचमी पर अनुराग ठाकुर ने उड़ाई पतंग, कहा- 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी
लखनऊ। केंद्रीय तथा प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में विकास की पतंग ऊंची उड़ रही है और भाजपा यहां 300 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि दो युवाओं की जोड़ी पहले भी प्रदेश के चुनाव में उतर चुकी है, एक बार फिर पश्चिम में वो …
लखनऊ। केंद्रीय तथा प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में विकास की पतंग ऊंची उड़ रही है और भाजपा यहां 300 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि दो युवाओं की जोड़ी पहले भी प्रदेश के चुनाव में उतर चुकी है, एक बार फिर पश्चिम में वो जोड़ी नजर आ रही है, मगर उसका नतीजा कुछ नहीं निकलने वाला है।
विकास की उड़ान कार्यक्रम में शामिल हुए ठाकुर
शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजयुमो के विकास की उड़ान कार्यक्रम के तहत पतंगबाजी के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह जानकारी दी। मालूम हो कि भाजपा युवा मोर्चा ने बसंत पंचमी के मौके पर मोदी-योगी के चित्रों वाली पतंगों के जरिये प्रचार अभियान की शुरूआत की।अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी।
बीजेपी कार्यालय की छत पर उड़ाई पतंग
अनुराग ठाकुर प्रदेश भर में बेहद सक्रिय हैं। लखनऊ के साथ ही अन्य जिलों में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में लगे मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी सक्रियता दिखाई। उन्होंने लखनऊ में भाजपा कार्यालय की छत पर भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का यह कार्यक्रम दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कैसे विकास की उड़ान भरी है।
उत्तर प्रदेश ने मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में विकास की उड़ान भर एक इतिहास लिखा है और आगे भी हम प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।
यह भी पढ़ें: ओवैसी ने खुद पर गोली चलवाई, अब कह रहे जान को खतरा : इन्द्रेश कुमार
