लखनऊ: राजधानी में 81 प्रतिशत बच्चों को लगी वैक्सीन की पहली डोज
लखनऊ। कोरोना के जंग लड़ने की मुहिम में स्वास्थ्य विभाग ने कीर्तिमान हासिल किया है राजधानी में अबतक 81 प्रतिशत बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लागाई जा चुकी हैं। उतनी ही तेजी से स्वास्थ्य विभाग बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने की तैयारी कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर कैम्प …
लखनऊ। कोरोना के जंग लड़ने की मुहिम में स्वास्थ्य विभाग ने कीर्तिमान हासिल किया है राजधानी में अबतक 81 प्रतिशत बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लागाई जा चुकी हैं। उतनी ही तेजी से स्वास्थ्य विभाग बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने की तैयारी कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर कैम्प लगाकर बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने की शुरूआत भी कर दी है।
13 विद्यालयों में कैंप लगाकर लगाई गई वैक्सीन
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि बच्चों को दूसरी डोज लगाए जाने के लिए एक बार फिर कैम्प लगाए जा रहे हैं। शनिवार से ही इसकी शुरूआत कर दी गई है। जहां पहले दिन कुल 13 विद्यालयों में कैम्प लगाकर वैक्सीन लगाई गई तो अब वहीं सोमवार से कुल 17 विद्यालयों में कैम्प लगाए जाएंगे। और बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
कोरोना से राजधानी में एक की मौत, 367 संक्रमित
कोरोना के मामले जहां खत्म होते नजर आ रहे हैं वहीं कोरोन से मरने वालों का सिलसिला रोजाना जारी है। शनिवार को 43 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हो गई हालांकि वह पहले से किडनी रोग से ग्रसित थे तथा आठ साल पहले उनका रीनल ट्रांसप्लांट भी कराया गया था। कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई।
वहीं राजधानी में कुल 367 संक्रमित पाए गए हैं। चिनहट -57 अलीगंज-69 आलमबाग-43 इन्दिरानगर-38 सिल्वर जुबली-30 सरोजनीनगर-31 एन.के. रोड-19 रेडक्रास-15 कोविड धनात्मक रोगी मिले।
यह भी पढ़ें: कानपुर कमिश्नरेट पुलिस का ट्विटर अकाउंट हैक कर बदला नाम
