लखनऊ: शौक पूरे करने के लिए 15 साल की उम्र में ही बन गया शातिर चोर, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में अपराध का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। चिंता की बात ये है कि युवा व नाबालिग वर्ग अपराध के दलदल में फंसता जा रहा है। शनिवार को चिनहट कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया, जहां महज रोजमर्रा के शौक पूरा करने के लालच में एक नाबालिग को …

लखनऊ। राजधानी में अपराध का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। चिंता की बात ये है कि युवा व नाबालिग वर्ग अपराध के दलदल में फंसता जा रहा है। शनिवार को चिनहट कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया, जहां महज रोजमर्रा के शौक पूरा करने के लालच में एक नाबालिग को महज 15 वर्ष की उम्र में ही शातिर चोर बना दिया।

चिनहट पुलिस ने छापेमारी करते हुए शनिवार को अयोध्या सिंह मेमोरियल स्कूल मोड़ के पास से तीन चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक शातिर नाबालिग चोर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नाबालिग चिनहट थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है।

मामले की जानकारी देते हुए चिनहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि पकड़ा गया नाबालिग इतना शातिर चोर था कि पलक झपकते ही दुकान या किसी के घर को खुला पाकर मिनट भर के समय में मोबाइल चुरा कर निकल जाता था। इसके बाद मोबाइल को किसी दुकान में बेचकर मिले पैसों से दैनिक भोगी चीजें खरीदता था। वह नशे का भी आदी है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: सपा ने अति संवेदनशील बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करने की उठाई मांग

 

संबंधित समाचार