बरेली: बैठक कर पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बरेली व कैंट विधानसभा चुनाव कार्यालय में शनिवार सुबह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सौंपी गईं। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव अजय सारस्वत सोनी मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष …

बरेली,अमृत विचार। बरेली व कैंट विधानसभा चुनाव कार्यालय में शनिवार सुबह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सौंपी गईं। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव अजय सारस्वत सोनी मौजूद रहे।

महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कमेटी ने दोनों विधानसभा पर विजय प्राप्त करने के लिए खाका तैयार कर लिया है। कमेटी के दो जिम्मेदार पदाधिकारी को विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश सचिव अजय सारस्वत सोनी ने बताया कि जिस प्रकार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में संघर्ष कर रही हैं।

प्रदेश की जनता का प्रियंका गांधी के प्रति विश्वास जाग्रत हुआ है। निश्चित तौर पर जनता का रुझान कांग्रेस की तरफ है और उनके प्रत्याशियों को जनता का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।

बैठक में कैंट प्रत्याशी हाजी इस्लाम बब्बू, कृष्ण कांत शर्मा, विजय मौर्य, योगेश जौहरी, पारस शुक्ला, हर्षित दुबे, राजेश कुमार, सरबत हुसैन, बिलाल कुरैशी, अब्दुल रहमान, मुकेश वाल्मीकि, सुरेंद्र सोनकर, अब्दुल अल्वी, वीरदेव गंगवार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: मायावती की चुनावी रैली की अंतिम चरण में पहुंची तैयारियां

संबंधित समाचार