हरदोई: बावन ब्लॉक में चरम पर पहुंचा भ्रष्टाचार, फर्जी मास्टर रोल बनाकर हड़प लिया जनता का पैसा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बावन ब्लॉक में भ्रष्टाचार चरम पर है जनता का पैसा विकास के नामपर जमकर लुटा जाता है और जिम्मेदार अधिकारी व नेता मौन रहते है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बावन ब्लाक के ग्राम बलेहरा करौंदी में फर्जी मास्टर रोल बना कर हजारों रुपये टीए शशिकांत व ग्रामप्रधान की मिलीभगत से हड़प लिए …

हरदोई। बावन ब्लॉक में भ्रष्टाचार चरम पर है जनता का पैसा विकास के नामपर जमकर लुटा जाता है और जिम्मेदार अधिकारी व नेता मौन रहते है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बावन ब्लाक के ग्राम बलेहरा करौंदी में फर्जी मास्टर रोल बना कर हजारों रुपये टीए शशिकांत व ग्रामप्रधान की मिलीभगत से हड़प लिए गए।

आपको बताते चले कि शिकायतकर्ता अतुल सिंह ने ऑनलाइन शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि बलेहरा ग्राम में बने तालाब सफाई का एक मास्टर रोल बनाया गया था लेकिन जिस तालाब की सफाई का मास्टर रोल संख्या 4326 दिसम्बर 2021 को बनाया गया था। उस तालाब में सफाई कार्य नही कराया गया क्योंकि उस तालाब में पूरी तरह पानी भरा हुआ है। इस कारण सफाई हो पाना सम्भव नही है।वर्तमान समय मे भी पानी भरा हुआ है।

लेकिन जिम्मेदार लोगों ने फर्जी मास्टर रोल बना कर कागजो पर सफाई भी करवा दी और ग्रामप्रधान के करीबियों के खाते में मजदूरी का पैसा डाल कर जनता के पैसे को हड़प लिया गया है लगाए गए आरोपो में कितनी सच्चाई है। यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

बावन ब्लॉक का यह कोई पहला मामला नही है पता नही कितने भ्रष्टाचार फाइलों में राजनीतिक संरक्षण के चलते दबे पड़े है। आपको बताते चले यहां के पूर्व ब्लाक प्रमुख पर पूर्व में खुद ही भ्रष्टाचार के आरोप साबित हो चुके है।

अब देखना यह होगा कि इस प्रकरण पर कोई कार्यवाही होती है या नही यह पूर्व ब्लाक प्रमुख के प्रकरण की तरह इस प्रकरण को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। जब इस बारे में टीए शशिकांत से बात की गई तो फोन काट दिया गया और वीडियो साहब ने फोन उठाने की जहमत नही उठाई।

पढ़ें- लखनऊ: आज नहीं जारी होगा बीजेपी का संकल्प पत्र, लता दीदी के निधन के चलते कार्यक्रम को किया गया रद्द

संबंधित समाचार