लता मंगेशकर के निधन से पाकिस्तान में शोक, सूचना मंत्री फवाद चौधरी बोले-संगीत की दुनिया पर किया राज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने रविवार को महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया है और उनकी आवाज का जादू हमेशा बरकरार रहेगा। A legend is no more, #LataMangeshkar was a melodious queen who ruled the world of music for …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने रविवार को महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया है और उनकी आवाज का जादू हमेशा बरकरार रहेगा।

मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर और उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि 92 वर्षीय गायिका के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके कारण रविवार सुबह 8.12 बजे उनका निधन हो गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ चीन के दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल चौधरी ने बीजिंग से उर्दू में शोक संदेश ट्वीट किया, ”लता मंगेशकर के निधन से संगीत के एक युग का अंत हो गया।

लता ने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया और उनकी आवाज का जादू हमेशा बरकार रहेगा।” उन्होंने कहा, ”जहां भी उर्दू बोली और समझी जाती है, वहां लता मंगेशकर को अलविदा कहने वालों का हुजूम है।” मंगेशकर के निधन की खबर ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है और लगभग सभी टीवी चैनलों पर उनके निधन की खबर के साथ-साथ उनके सदाबहार गीत प्रसारित किये जा रहे हैं। पाकिस्तान के सरकारी टीवी पर भी मंगेशकर के निधन की खबर प्रसारित हुई, जो सीमा के इस ओर उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

बंगलादेश ने लता के निधन पर जताया शोक
ढाका। बंगालदेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद, प्रधानमंत्री शेख हसीना तथा संसद के अध्यक्ष श्रीन शेरमिन चौधरी ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

हामीद और हसीना ने अलग-अलग शोक संदेश में रविवार को दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और पीड़ित परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि भारत रत्न लता मंगेशकर चार सप्ताह तक जिंदगी की जिंग लड़ने के बाद रविवार को आखिरकार हार गयी और 29 दिन बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आज सुबह 8.12 बजे उनका निधन हो गया।

संबंधित समाचार