सपा ने अमेठी के जगदीशपुर सीट से बदला प्रत्याशी, विमलेश सरोज को बनाया गया नया उम्मीदवार…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने रविवार को अमेठी की जगदीशपुर विधानसभा सीट का प्रत्याशी बदल दिया है। सपा ने अब विमलेश सरोज को प्रत्याशी बनाया है। इसके पहले रचना कोरी यहां से उम्मीदवार थीं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने रविवार को अमेठी की जगदीशपुर विधानसभा सीट का प्रत्याशी बदल दिया है। सपा ने अब विमलेश सरोज को प्रत्याशी बनाया है। इसके पहले रचना कोरी यहां से उम्मीदवार थीं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को मथुरा के मांट में और अलीगढ़ में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

मांट में अखिलेश ने कहा कि चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है। वादा किया कि गठबंधन की सरकार आते ही पूरे जिले का विकास कराया जाएगा। अलीगढ़ का ताला लगाकर यूपी से भाजपा को भगाया जाएगा और इस बार चुनाव एतिहासिक होगा।

गठबंधन प्रत्याशी संजय लाठर के लिए चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि गठबंधन की सरकार आते ही भाजपा की गर्मी निकाली जाएगी और मांट और मथुरा में राष्ट्रीय स्तर का ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे। समाजवादी सरकार आते ही युवाओं के लिए भर्ती निकाली जाएंगी। युवाओं को उम्र की भी छूट दी जाएगी।

रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने कहा कि सपा सरकार में जो सड़कें बनाई थीं, उनकी अभी तक भाजपा ने मरम्मत तक नहीं की है। किसानों के साथ भाजपा ने अन्याय किया है। क्योंकि किसानों को सम्मान की बजाय किसानों को फसल को बर्बाद करने के लिए गोवंश की समस्या का कोई समाधान नहीं किया वहीं किसानों की फसलों का कोई उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। अखिलेश और गठबंधन की सरकार आते ही समय पर भर्ती की जायेगी।

पढ़ें- यूपी चुनाव में नोटा का बटन दबाएंगे आगरा के वकील, जानें वजह

संबंधित समाचार