श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने लता मंगेशकर के निधन पर दी श्रद्धांजलि, कहा ‘संगीत एक सार्वभौमिक भाषा है’
कोलंबो। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने रविवार को लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गायिका के गीतों ने सीमाओं को पार किया और ‘संगीत एक सार्वभौमिक भाषा है’ वाक्य को जीवंत कर दिया। मंगेशकर (92) का रविवार को मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। Rest In …
कोलंबो। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने रविवार को लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गायिका के गीतों ने सीमाओं को पार किया और ‘संगीत एक सार्वभौमिक भाषा है’ वाक्य को जीवंत कर दिया। मंगेशकर (92) का रविवार को मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया।
Rest In Peace Nightingale of #India, #LataMangeshkar. Thank you for the decades of entertainment that transcended borders & gave life to the phrase ‘music is a universal language.’ My deepest condolences to her family & the people of India. Her memory will live through her music. pic.twitter.com/DGrnzNBDfN
— Mahinda Rajapaksa (@PresRajapaksa) February 6, 2022
राजपक्षे ने गायिका की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ”भारत की सुर कोकिला लता मंगेशकर की आत्मा को शांति मिले। दशकों तक मनोरंजन करने के लिए धन्यवाद, जिसने सीमाओं को पार किया और ‘संगीत एक सार्वभौमिक भाषा है’ वाक्य को जीवंत कर दिया।” प्रधानमंत्री राजपक्षे ने कहा, ”उनके परिवार और भारत के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
उनकी स्मृति उनके संगीत के माध्यम से हमेशा जीवित रहेगी।” श्रीलंका के मुख्य विपक्षी नेता सजिथ प्रेमदासा ने भी मंगेशकर के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रेमदासा ने ट्वीट किया, ”लता मंगेशकर वह किंवदंती हैं जिन्होंने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज से संस्कृतियों के बीच सेतु का निर्माण किया। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।”
