बहराइच: सपा गठबंधन प्रत्याशी का कटा टिकट, समर्थकों ने की नारेबाजी
बहराइच। बलहा विधानसभा क्षेत्र से सपा ने अक्षयवर कनौजिया को टिकट दिया है। इससे ललिता हरेंद्र के समर्थक नाराज हो गए। रविवार को सभी ने नारेबाजी करते हुए ललिता जिंदाबाद के नारे लगाए। सपा ने सुभासपा की उम्मीदवार ललिता हरेंद्र को दिया था टिकट बहराइच जिले के बलहा विधानसभा सुरक्षित सीट से सपा ने एक …
बहराइच। बलहा विधानसभा क्षेत्र से सपा ने अक्षयवर कनौजिया को टिकट दिया है। इससे ललिता हरेंद्र के समर्थक नाराज हो गए। रविवार को सभी ने नारेबाजी करते हुए ललिता जिंदाबाद के नारे लगाए।
सपा ने सुभासपा की उम्मीदवार ललिता हरेंद्र को दिया था टिकट
बहराइच जिले के बलहा विधानसभा सुरक्षित सीट से सपा ने एक हफ्ते पूर्व सुभासपा की गठबंधन उम्मीदवार ललिता हरेंद्र पासवान को टिकट दिया था। ललिता हरेंद्र पासवान ने विधानसभा में गांव गांव जाकर चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन शनिवार को अचानक बलहा विधानसभा से सपा के सिंबल पर अक्षयवार कनौजिया नामांकन के लिए पहुंचे।
उन्होंने सपा के टिकट पर नामांकन दाखिल कर दिया। इसकी जानकारी ललिता के समर्थकों को हुई तो सभी ने रविवार को जमकर नारेबाजी की। समर्थकों ने बलहा के विभिन्न गांवों में ललिता जिंदाबाद अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही अक्षयवर को टिकट मिलने पर नाराजगी जताई। सभी ने अच्छा एवर को बलहा से टिकट दिए जाने का विरोध किया। सपा मुखिया को पत्र भेजकर टिकट ललिता को देने की मांग की। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: बीजिंग में जिनपिंग व इमरान खान की मुलाकात, इन मुद्दों पर की चर्चा
