अयोध्या: ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को लेखपाल ने रुकवाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बीकापुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर भगन में मुख्य मार्ग पर ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को हल्का लेखपाल ने रुकवा दिया। इसकी शिकायत गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल व जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल ने की कार्रवाई… डीएम के निर्देश पर एसडीएम …

अयोध्या। बीकापुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर भगन में मुख्य मार्ग पर ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को हल्का लेखपाल ने रुकवा दिया। इसकी शिकायत गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल व जिलाधिकारी से की थी।

जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल ने की कार्रवाई…

डीएम के निर्देश पर एसडीएम बीकापुर संदीप श्रीवास्तव ने नायब तहसीलदार रागिनी वर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन कर भूमि की पैमाइश कराई। टीम में शामिल हल्का लेखपाल सूर्यभान वर्मा ने बताया कि पैमाइश करने पर पूरी भूमि ग्राम समाज की पाई गई। उन्होंने बताया एसडीएम के निर्देश पर अवैध कब्जेदार  के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: सपा गठबंधन की उम्मीदवार ललिता हरेंद्र के पक्ष में समर्थकों ने की नारेबाजी

संबंधित समाचार