बिजनौर : प्रधानमंत्री कल बिजनौर में जनसभा को करेंगे सम्बोधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रधानमंत्री के बिजनौर के प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत सभास्थल का दौराकर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी के साथ मुआयना किया। संबंधित अधिकारियों को पूरी सजगता और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए । रविवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा …

बिजनौर, अमृत विचार। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रधानमंत्री के बिजनौर के प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत सभास्थल का दौराकर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी के साथ मुआयना किया। संबंधित अधिकारियों को पूरी सजगता और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए ।

रविवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री के सोमवार को प्रस्तावित जनसभा के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह के साथ वर्धमान कॉलेज स्थित सभास्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी के साथ मुआयना किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय एवं बाहरी पुलिस बल को निर्देश दिए कि तैनाती के निर्धारित स्थानों पर पूर्ण सजगता और सतर्कता के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए यातायात का डावर्जन करें और वहां पर भी पुलिस तैनात करें। ताकि कोई भी वाहन निर्धारित क्षेत्र में प्रवेश न करने पाए। उन्होंने बताया कि सभा स्थल एवं उसके आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं, जिसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति बिना विशेष जांच के सभा स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूरी सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित करें । ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही का अंदेशा बाक़ी न रहे तथा अन्य जिलों से आने वाले पुलिस बल को उनके तैनाती के स्थानों पर पूर्व में तैनात करें ताकि वहां जा कर वह अपने स्तर से सुरक्षा के दृष्टिगत मौक़ा मुआयना कर सकें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह, अपर जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह के अलावा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।

संबंधित समाचार