रुद्रपुर: संदिग्ध हालात में मिला बरेली के ट्रक चालक का शव, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अज्ञात शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक नंदपुर, बहेड़ी (बरेली) निवासी 29 वर्षीय राजेंद्र ट्रक चालक था। शनिवार को वह रुद्रपुर सिडकुल ढाल पहुंचा। जहां उसने ट्रक …

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अज्ञात शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक नंदपुर, बहेड़ी (बरेली) निवासी 29 वर्षीय राजेंद्र ट्रक चालक था। शनिवार को वह रुद्रपुर सिडकुल ढाल पहुंचा। जहां उसने ट्रक पार्किंग में अपना ट्रक पार्क किया था।

रविवार सुबह राजेंद्र का शव पार्किंग में ही एक पेड़ के नीचे से बरामद हुआ। यह देख अन्य ट्रक चालकों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि पास में ही चाय बनाने वाले व्यक्ति ने बताया कि शनिवार रात वह पेट में दर्द होने की बात कह रहा था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है।