अमरोहा : पांच दुकानों के ताले तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। चोरों ने पांच दुकानों के ताले को तोड़कर डेढ़ लाख से अधिक के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने वारदात स्थल का मौका मुआयना किया। शनिवार की रात नगर के मोहल्ला पूठ रोड स्थित झकड़ी अड्डे पर चोरों ने पांच दुकानों को निशाना बनाया। यहां से उन्होंने मोहम्मद शाहिद के …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। चोरों ने पांच दुकानों के ताले को तोड़कर डेढ़ लाख से अधिक के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने वारदात स्थल का मौका मुआयना किया।

शनिवार की रात नगर के मोहल्ला पूठ रोड स्थित झकड़ी अड्डे पर चोरों ने पांच दुकानों को निशाना बनाया। यहां से उन्होंने मोहम्मद शाहिद के पशु आहार केंद्र के ताले तोड़कर गल्ले में रखी 67 हजार की नकदी चोरी कर ली। जबकि, चोरों ने 40000 के चेक को वहीं छोड़ दिया।

उसके बाद चोरों ने प्रवीण यादव की दुकान के ताले तोड़कर गल्ले में रखी 40,000 की नगदी तथा बीड़ी सिगरेट व अन्य कीमती सामान समेत एक लाख का माल चोरी कर लिया। इसके अलावा चोरों ने महेश, राजवीर सिंह, अशोक अग्रवाल की दुकानों के भी ताले तोड़े।

लेकिन, सेंटर लॉक लगा होने के कारण चोर यहां से माल हटाने में कामयाब नही हो सके। सुबह होने पर चोरी की वारदात के बारे में पता लगा। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस जल्द चोरी का खुलासा करने का दावा कर रही है।

संबंधित समाचार