बरेली: …तो जिले से खत्म हो गया कुपोषण
बरेली, अमृत विचार। कुपोषणग्रस्त बच्चों को स्वस्थ करने के लिए शासन तमाम योजनाएं चला रहा है लेकिन जिले में शासन की मंशा को विभाग के जिम्मेदार ही पलीता लगा रहे हैं। जिला अस्पताल स्थित पोषण पुर्नवास केंद्र में वर्तमान में कुपोषणग्रस्त एक ही बच्चा भर्ती है। बीते माह से भी यहां कम संख्या में ही …
बरेली, अमृत विचार। कुपोषणग्रस्त बच्चों को स्वस्थ करने के लिए शासन तमाम योजनाएं चला रहा है लेकिन जिले में शासन की मंशा को विभाग के जिम्मेदार ही पलीता लगा रहे हैं। जिला अस्पताल स्थित पोषण पुर्नवास केंद्र में वर्तमान में कुपोषणग्रस्त एक ही बच्चा भर्ती है। बीते माह से भी यहां कम संख्या में ही बच्चों को भर्ती किया गया है।
जिले से कुपोषण का दंश मिटाने के लिए जिला अस्पताल में पोषण पुर्नवास केंद्र बनाया गया है। यहां गांव-गांव सर्वे कर कुपोषणग्रस्त बच्चों को भर्ती कराने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की टीमों की हैं लेकिन बीते पांच माह से टीमों की उदासीनता के चलते केंद्र में बेड खाली हैं।
किस माह कितने बच्चे हुए भर्ती
पोषण पुर्नवास केंद्र प्रभारी डॉ. रोजी जैदी के अनुसार बीते वर्ष 2021 के सितंबर में 23, अक्टूबर में 15, नवंबर में 12 वहीं दिसंबर में 25 बच्चे भर्ती हुए थे। 2022 के जनवरी में कुल नौ, वहीं फरवरी में बीते शनिवार तक एक भी बच्चा टीमों की ओर से केंद्र पर भर्ती नहीं कराया गया जिससे वार्ड के बेड खाली पड़े हैं। वर्तमान में वार्ड में सिर्फ एक बच्चा ही भर्ती है।
