इटावा में घट रहा कोरोना, रविवार को मिले सात केस, 32 मरीजों ने जीती कोविड से जंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। इटावा में कोरोना संक्रमण के केस में कमी आ रही है। पिछले करीब छह दिन से काफी कम लोगों में संक्रमण पाया गया है। शनिवार को जहां आठ नए संक्रमित मरीज मिले थे, जिसमें 65 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है और वो ठीक हो गए हैं, वहीं रविवार को केवल सात …

इटावा। इटावा में कोरोना संक्रमण के केस में कमी आ रही है। पिछले करीब छह दिन से काफी कम लोगों में संक्रमण पाया गया है। शनिवार को जहां आठ नए संक्रमित मरीज मिले थे, जिसमें 65 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है और वो ठीक हो गए हैं, वहीं रविवार को केवल सात मरीजों में ही कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें 32 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। अब वर्तमान में जिले में कुल 119 ही एक्टिव केस बचे हैं, जबकि 126 लोग होम आइसोलेशन में हैं औस स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें; लखनऊ: पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन की धोखाधड़ी करने वाली महिला समेत चार आरोपी पकड़े

संबंधित समाचार