बरेली: 9 फरवरी को फिर बारिश की संभावना
बरेली, अमृत विचार। जिले में दो दिन बारिश के बाद रविवार को निकली धूप से लोगों को राहत मिली लेकिन शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। शाम को हल्के बादल छा गए थे। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को घना कोहरा रहेगा। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से एक बार फिर …
बरेली, अमृत विचार। जिले में दो दिन बारिश के बाद रविवार को निकली धूप से लोगों को राहत मिली लेकिन शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। शाम को हल्के बादल छा गए थे। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को घना कोहरा रहेगा। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से एक बार फिर बारिश हो सकती है।
रविवार सुबह घना कोहरा रहा था। ऐसे में वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। हालांकि, कोहरा छंटने के बाद पूरा दिन धूप निकली। ऐसे में ठंड से राहत मिली। हालांकि दोपहर बाद मौसम कुछ बदला और हल्के बादल छा गए। ऐसे में धूप हल्की पड़ी। हवा गत दिनों के मुकाबले तेज थी और काफी ठंडी भी। ऐसे में धूप से हटते ही सर्दी का काफी अहसास होने लगा।
शाम को ठंड और अधिक बढ़ गई। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार जिले में रविवार को माइनस 7 डिग्री की गिरावट के साथ ही अधिकतम तापमान 16.9 व न्यूनतम तापमान में माइनस चार डिग्री की गिरावट के साथ ही 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को कोहरा रहेगा।
