मुंबई-नासिक राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिलाओं की मौत
ठाणे। महाराष्ट्र में यहां मुंबई-नासिक राजमार्ग पर सुबह की सैर कर रहीं दो महिलाओं की एक अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि वाशिंद इलाके के खतावली गांव में रविवार सुबह करीब छह बजे यह हादसा हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाएं निकट …
ठाणे। महाराष्ट्र में यहां मुंबई-नासिक राजमार्ग पर सुबह की सैर कर रहीं दो महिलाओं की एक अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि वाशिंद इलाके के खतावली गांव में रविवार सुबह करीब छह बजे यह हादसा हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाएं निकट स्थित एक आवासीय परिसर में रहती थीं। वाहन की टक्कर लगने के बाद दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि महिलाओं की पहचान सुरेखा मोरे (58) और गुलाब खोपकर (60) के रूप में की गई है। उनके मुताबिक दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल भेजा गया और प्रासंगिक धाराओं के तहत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि वाहन और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें-
महाराष्ट्र: पालघर में पिता की हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार
