बहराइच: भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर डीएम और एसपी की अगुवाई में सभी ने दो मिनट का रखा मौन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भारत रत्न लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन पर सभी दुखी हैं। डीएम और एसपी ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। भारत रत्न स्वर को किला लता मंगेशकर का निधन रविवार को 92 साल की उम्र में हो गया। लता मंगेशकर ने …

बहराइच। भारत रत्न लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन पर सभी दुखी हैं। डीएम और एसपी ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

भारत रत्न स्वर को किला लता मंगेशकर का निधन रविवार को 92 साल की उम्र में हो गया। लता मंगेशकर ने अपने गायन से पूरे देश में राज किया। रविवार को मुंबई के कैंडी अस्पताल में उनके निधन का समाचार पाकर जिलेवासी भी शिकाकुल हैं।

पुलिस लाइन में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह व ग्रामीण के अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारियों और सुरक्षा बलो के साथ पुलिस लाइन में 02 मिन्ट का मौन धारण दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

उधर शहर निवासी अवधी फिल्मकार राजेश मालिक, कवि मिथिलेश जायसवाल, कवयित्री प्रतिभा मिश्रा, रश्मि प्रभाकर ने भी शोक जताया। सभी ने लता मंगेशकर की मौत को देश के लिए क्षति बताया। सभी ने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।

पढ़ें- टेनिस स्‍टार पेंग शुआई का यौन उत्‍पीड़न पर बड़ा बयान, कहा- मैंने कभी चीनी अधिकारी पर नहीं लगाया आरोप

संबंधित समाचार