अयोध्या: रोज-डे पर खिले चेहरे, प्यार के रंग में रंगे होटल-रेस्त्रां
अयोध्या। एक हफ्ते वाले प्यार के पावन पर्व का सोमवार से आगाज हो गया। पहले दिन रोज-डे ने फूल विक्रेताओं के चेहरे पर रौनक लौटा दी। शहर के होटल और रेस्त्रां भी प्यार के रंग में रंग चुके हैं। युवाओं को आकर्षित करने के लिए खास सजावट की गई है। साथ ही मेन्यू में तरह-तरह …
अयोध्या। एक हफ्ते वाले प्यार के पावन पर्व का सोमवार से आगाज हो गया। पहले दिन रोज-डे ने फूल विक्रेताओं के चेहरे पर रौनक लौटा दी। शहर के होटल और रेस्त्रां भी प्यार के रंग में रंग चुके हैं। युवाओं को आकर्षित करने के लिए खास सजावट की गई है। साथ ही मेन्यू में तरह-तरह के आफर भी दिए जा रहे हैं।
वेलेंटाइन वीक की शुरूआत हो चुकी है। हर दिन का अपना खास महत्व भी है। सोमवार को मकबरा चौराहे पर स्थित फूल की दुकानों में गुलाब की तरह-तरह की रेंज दिखी। फूल विक्रेता आलम ने बताया उसके यहां 35 से 60 रुपये तक के गुलाब हैं। अमूमन 30 से 50 गुलाब ही बिकते हैं, लेकिन रोज डे पर 200 से अधिक गुलाब के फूल बेचे।
चौक क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालक अर्जुन सिंह ने बताया कि वेलेंटाइन वीक को देखते हुए लाल रंग के गुब्बारों से सजाया गया है। खाने के मेन्यू में एक सीमा से अधिक का सामान आर्डर करने पर हम अपनी तरफ से रिफ्रेशमेंट भी देते हैं। पहले दिन नव विवाहित लोग ज्यादा आये। वहीं पहले दिन स्कूल-कालेज पहुंचे स्टूडेंट पर वेलेंटाइन का रंग चढ़ा रहा।
7 से 14 फरवरी तक प्यार का पर्व
7-रोज डे
8-प्रपोज डे
9-चॉकलेट डे
10-टैडी डे
11-प्रॉमिस डे
12-हग डे
13-किस डे
14-वैलेंटाइन डे
यह भी पढ़ें:-ओवैसी से विनम्र विनती करना चाहूंगा कि वह तत्काल सुरक्षा ले लें और हम सबकी चिंता का समाधान करें: अमित शाह
