गोरखपुर में बड़ा हादसा: जनरथ बस की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार तीन की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। सोमवार की सुबह जिले के गगहा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। घने कोहरे के चलते सुबह एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह घना कोहरा होने के कारण सड़कों पर कुछ दिखाई नहीं …

गोरखपुर। सोमवार की सुबह जिले के गगहा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। घने कोहरे के चलते सुबह एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह घना कोहरा होने के कारण सड़कों पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी बीच थानाक्षेत्र के हाटा बाजार स्थित पूर्वांचल ग्रामीण बैंक के सामने एक जनरथ बस व स्कार्पियो की टक्कर हो गई।

इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अकस्मात हुई दुर्घटना के हतप्रभ लोगों को जब होश आया तो वे मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर स्थानीय लोग जब मौके पर पहुंचे तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अभी मृतकों की पहचान नहीं हुई है।

पुलिस के मुताबिक बड़हलगंज के पोहिला गांव से बीती शाम राम नारायण साहनी के पुत्र की बारात शहर गई थी। सोमवार की सुबह बरात विदाई कराकर घर लौट रही थी कि घने धुंध के कारण कुछ दिखाई न देने के चलते हाटा बाजार फ्लाईओवर पर प्रयाग राज से आ रही माघ मेला की बस से टक्कर हो गई। मौके पर पहुंचे एसओ गगहा जयंत चौधरी के मुताबिक तीन लोगों की मौत हुई है और तीन घायल हुए हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। पहचान की कोशिश जारी है।

संबंधित समाचार