बरेली: जंक्शन यार्ड में मिला अज्ञात युवक का शव, ट्रेन से गिरने की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जंक्शन पर सोमवार सुबह जंक्शन यार्ड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर कई जख्मों के निशान है। मृतक की करीब 25 से 30 वर्ष तक बताई जा रही है। फिलहाल जीआरपी आरपीएफ ने उसका पंचनामा कर पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जंक्शन पर सोमवार सुबह जंक्शन यार्ड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर कई जख्मों के निशान है। मृतक की करीब 25 से 30 वर्ष तक बताई जा रही है।

फिलहाल जीआरपी आरपीएफ ने उसका पंचनामा कर पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टिया किसी ट्रेन से गिरने की वजह से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आरपीएफ जीआरपी मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

सूचना मिली तो पहुंची आरपीएफ, जीआरपी
दरअसल, सुबह कंट्रोल को सूचना मिली कि जंक्शन यार्ड की पटरियों के पास किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर तुरंत जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। आस-पास में पूछताछ की मगर किसी को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

व्यक्ति के पास से ऐसी कोई चीज भी नहीं मिली जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। फिलहाल आरपीएफ जीआरपी शव की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें-

बरेली में मायावती: दलितों के साथ मुसलमानों को साधने की कोशिश, बोलीं- सपा ने मुसलमानों को सिर्फ इस्तेमाल किया, भाजपा करती है जातिवाद

संबंधित समाचार