यूपी चुनाव: चुनाव ड्यूटी से मुक्त न हुए तो अलीगढ़ नगर निगम कर्मियों ने संभाली जिम्मेदारी
अलीगढ़। कारोना महामारी के साये में हो रहे यूपी चुनाव में नगर निगम अफसरों को ड्यूटी से मुक्त रखने के निर्देश शासन स्तर से हुए थे। संख्या बल की कमी के चलते जिला प्रशासन ने अफसर और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी। ड्यूटी से मुक्त न हो सके निगम अफसरों ने चुनाव में जिम्मेदारी संभाल …
अलीगढ़। कारोना महामारी के साये में हो रहे यूपी चुनाव में नगर निगम अफसरों को ड्यूटी से मुक्त रखने के निर्देश शासन स्तर से हुए थे। संख्या बल की कमी के चलते जिला प्रशासन ने अफसर और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी। ड्यूटी से मुक्त न हो सके निगम अफसरों ने चुनाव में जिम्मेदारी संभाल ली है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने सभी के दायित्व निर्धारित कर दिए हैं। साफ-सफाई से लेकर मतदान स्थलों पर पेयजल, लाइट की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस बल के रुकने की जहां-जहां व्यवस्था है, वहां शौचालय बनाए जा रहे हैं।
10 फरवरी को अलीगढ़ में होगा मतदान
अलीगढ़ में 10 फरवरी को मतदान होना है और 10 मार्च को मतगणना है। चुनाव कराने के लिए बाहर से पुलिस बल यहां पहुंच रहा है। ऐसे में नगर निगम ने व्यवस्थाएं बनाना शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त ने बताया कि अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अधीनस्थों के दायित्व निर्धारित किए गए हैं।
मतदान व मतगणना के लिए जनपद में आए पुलिस बल के रुकने के स्थानों पर शौचालय, साफ सफाई, अलावा, फागिग, पेयजल टैंकर की व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम की सीमा के अंतर्गत 172 मतदान केंद्रों पर 784 बूथ व धनीपुर मंडी में मतगणना स्थल पर व्यवस्थाओं को समय से चाक-चौबंद करने के लिए अपर नगर आयुक्त के अलावा उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह को लगाया है।
सफाई व्यवस्था के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एमके माथुर, पेयजल व्यवस्था के लिए महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा, शौचालय निर्माण के लिए अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी और लाइट व्यवस्था के लिए मनोज कुमार प्रभात को जिम्मेदारी दी है। कुल 35 अफसर, 472 सामान्य कर्मचारी, 550 सफाई कर्मचारी की तैनाती की गई है।
मुख्य सचिव के आदेश
कोरोना महामारी में नगर निगम के राहत कार्यों को देखते हुए निगम स्टाफ को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र के दिशा-निर्देश थे। लेकिन, वे ड्यूटी से मुक्त न हो सके। चुनाव ड्यूटी के लिए निगम से 375 अफसर, कर्मचारियों की सूची भेजी गई थी। इनमें करीब 20 कर्मचारियों की ड्यूटी ही कटी है।
मतदान स्थल, निर्वाचन कार्यालय, पुलिस बल के रुकने के स्थानों पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। 35 अफसरों के नेतृत्व में टीमें लगी हुई हैं…अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त।
यह भी पढ़ें:-23 साल पहले आज ही के दिन अनिल कुंबले ने रचा था इतिहास, एक ही पारी में लिए थे पूरे 10 विकेट
