बरेली: सपा व बसपा के प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बरेली,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में और बसपा प्रत्याशी के खिलाफ सुभाषनगर थाने में आचार सहिंता उल्लंघन व महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों थानों की पुलिस ने ट्वीटर पर चुनावी सभा का वीडियो वायरल होने के बाद विधानसभा प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की है। …
बरेली,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में और बसपा प्रत्याशी के खिलाफ सुभाषनगर थाने में आचार सहिंता उल्लंघन व महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों थानों की पुलिस ने ट्वीटर पर चुनावी सभा का वीडियो वायरल होने के बाद विधानसभा प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
एसआई सत्यप्रकाश सिंह ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि विधानसभा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने मिनी बाईपास स्थित सर्वोदय नगर निवासी शिवम अग्रवाल के घर 26 जनवरी की शाम चुनावी सभा का आयोजन किया था। जिसमें करीब 200 से 300 लोगों की भीड़ जुटाई गई थी। सभा का वीडियो ट्वीटर पर भी वायरल हुआ था।
मामले में सत्यता पाए जाने के बाद पुलिस ने विधानसभा प्रत्याशी समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। दूसरी तरफ अवर अभियंता सिंचाई खंड सचिन कुमार ने बिथरी चैनपुर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी आशीष पटेल व उनके 25-30 समर्थकों के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अवर अभियंता के मुताबिक ट्वीटर पर अधिकारियों को ट्वीट करते हुए एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें बसपा प्रत्याशी आशीष पटेल द्वारा भीड़ एकत्र कर चुनावी जनसंपर्क किया जा रहा था।
ये भी पढ़ें-
Valentine Week: उफ्फ ये गर्मी! माथे से पोंछते पसीने के अंदाज ने छीन लिया दिल
