लखनऊ में बढ़ी ठंड, पांच डिग्री के करीब पहुंचा पारा, फिर होगी बारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है और ठंड फिर से लौट आई है। सुबह के वक्त तो गर्मी का एहसास रहता है, पर गलन के कारण रात काटनी दूभर हो रही है। दरअसल घने कोहरे के प्रकोप के कारण राजधानी के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही …

लखनऊ। राजधानी में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है और ठंड फिर से लौट आई है। सुबह के वक्त तो गर्मी का एहसास रहता है, पर गलन के कारण रात काटनी दूभर हो रही है। दरअसल घने कोहरे के प्रकोप के कारण राजधानी के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। आलम ये है कि शहर का न्यूनतम पारा पांच डिग्री के करीब पहुंच गया है।

दिन में तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ी गर्मी तो रात में 2.1 डिग्री लुढ़का पारा

सोमवार को शहर में सुबह के वक्त में घने कोहरे का प्रकोप रहा। आलम ये था कि छह फीट की दूरी का नजारा देखना भी बेहद मुश्किल था। घने कोहरे के कारण राजधानी की सड़कों पर सुबह में भी वाहन हेडलाइट व ब्लिंकर जलाकर रेंगते हुए नजर आए। दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 23.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम पारा 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

यह भी पढ़ें:  इटावा: प्रसपा के नेताओं को रास नहीं आ रहा शिवपाल यादव का समर्पण, पढ़ें…

कल से घेरेंगे बादल, अगले 48 घंटे में बारिश

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार से राजधानी के मौसम में बदलाव होने के कारण बादल घिरने शुरू हो जायेंगे। वहीं बुधवार को शहर में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। वहीं गुरुवार से घने कोहरे के प्रकोप के साथ तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: 

लखनऊ में अखिलेश के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगी ममता, गिनाएंगी सपा की खूबियां

संबंधित समाचार