बरेली: दावों का हुआ विकास, कॉलोनी का नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शहर की पॉस कॉलोनी फाइक व संसार इनक्लेव के लोग मूलभूत सुविधाओं से अछूते हैं। यहां पर न तो सड़क है और न ही घरों तक बिजली पहुंचने के लिए खंभे लगे हैं। लोगों ने बांस की बल्लियों के सहारे घर तक तार खींच रखे हैं। बाशिंदों का कहना है कि नगर निगम …

बरेली,अमृत विचार। शहर की पॉस कॉलोनी फाइक व संसार इनक्लेव के लोग मूलभूत सुविधाओं से अछूते हैं। यहां पर न तो सड़क है और न ही घरों तक बिजली पहुंचने के लिए खंभे लगे हैं। लोगों ने बांस की बल्लियों के सहारे घर तक तार खींच रखे हैं। बाशिंदों का कहना है कि नगर निगम की ओर से टैक्स पूरा लिया जाता है, लेकिन सुविधाएं नहीं दी जाती हैं।

समस्या के बारे में जिम्मेदारों को अवगत कराया, लेकिन कोई निस्तारण नहीं हुआ। चुनावी समर आ गया है, दावेदार भी वादे कर रहे हैं। इस बार कालोनी के लोग झूठे वादों में नहीं फंसेंगे। जनता की समस्या का समाधान करने वाला ही उनका विधायक होगा।

 

 

संबंधित समाचार