मुरादाबाद : सीएम योगी आदित्यनाथ आज ठाकुरद्वारा में जनसभा को करेंगे संबोधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान को लेकर प्रचार अब चरम पर पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यननाथ मंगलवार को ठाकुरद्वारा के सनातन धर्म इंटर कालेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष …

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान को लेकर प्रचार अब चरम पर पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यननाथ मंगलवार को ठाकुरद्वारा के सनातन धर्म इंटर कालेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मंगलवार को मुरादाबाद में दो स्थानों पर सभा करेंगे।

उप जिला अधिकारी परमानंद ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1:10 पर हवाई पट्टी मुंडापांडे से उतरकर 1:15 बजे हेलीकॉप्टर से ठाकुरद्वारा के सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में हेलीपैड पर उतर कर 1:35 पर जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब एक घंटे संबोधन के बाद अमरोहा के लिए रवाना होंगे। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के एक ओर हेलीपैड व दूसरी ओर में जनसभा स्थल के लिए मंच बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम की सूचना पर जनपद के अधिकारियों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है। वहीं दिल्ली प्रदेश के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश प्रजापति, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, डॉक्टर वीर सिंह सैनी भाजपा प्रत्याशी के भाई अभय प्रताप सिंह, गौरव चौहान शिवेंद्र गुप्ता पवन पुष्पद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मैदान में तैयारियों में जुटे हैं। वहीं सोमवार को लोक निर्माण विभाग की देखरेख में हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। एसपीआरए एडीएम प्रशासन ने जनसभा स्थल पर पहुंचकर दिशा निर्देश दिए।

संबंधित समाचार