हरदोई: शादी की खुशियों के बीच मचा कोहराम, टेंट हाउस के मजदूर की संदिग्ध हालत में हुई मौत
हरदोई। शादी के दौरान टेंट हाउस में काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। हादसे से वहां कोहराम मच गया। बताते हैं कि करंट की चपेट में आने से हादसा हुआ। लेकिन मजदूर के घरवाले फिलहाल इस तरह का तर्क मानने से इंकार कर रहे हैं। बताया गया है कि सीतापुर …
हरदोई। शादी के दौरान टेंट हाउस में काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। हादसे से वहां कोहराम मच गया। बताते हैं कि करंट की चपेट में आने से हादसा हुआ। लेकिन मजदूर के घरवाले फिलहाल इस तरह का तर्क मानने से इंकार कर रहे हैं।
बताया गया है कि सीतापुर ज़िले के थाना पिसावां के अकोहरा गांव निवासी राजा बाबू गांव के ही वेदराम के टेंट हाउस में मज़दूरी करता था। घर वालों के मुताबिक सोमवार की शाम गांव में ही टेंट हाउस लगा था। जिसमें राजा बाबू रात में बिजली की लाइन सही कर रहा था। बिजली की लाइन जनरेटर से चल रही थी। इसी बीच राजा बाबू करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई।इस पर घर वाले उसे आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंच रहे थे।इसी बीच उसने दम तोड़ दिया।
मजदूर के घर वालों में कोहराम बरपा हो गया। मज़दूर का शव ले कर उसके घर वाले रवाना हो गए।जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। वेद राम के 1 पुत्र है। राजा बाबू की करंट लगने से मौत होना बताया गया है। जबकि उसके घर वाले इस तर्क को फिलहाल मानने से इंकार कर रहे हैं।
पढ़ें- हरदोई: रेलवे महाप्रबंधक ने बालामऊ जंक्शन का किया निरीक्षण
