इटावा: घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहीं रोडवेज बसें, यात्री परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। यूपी चुनाव के नजदीक आने से रोडवेज बसों के दैनिक यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद भी रोडवेज बसें नहीं मिल रही हैं। इससे उन्हें डग्गामार बसों की ओर रुख करना पड़ रहा है। बता दें कि यूपी चुनाव को सुरक्षित संपन्न कराने के …

इटावा। यूपी चुनाव के नजदीक आने से रोडवेज बसों के दैनिक यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद भी रोडवेज बसें नहीं मिल रही हैं। इससे उन्हें डग्गामार बसों की ओर रुख करना पड़ रहा है।

बता दें कि यूपी चुनाव को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए रोडवेज बसों को विभिन्न कार्यों के लिए लगाया गया है। इटावा परिवहन निगर की 166 बसों को चुनावी ड्यूटी पर लगाया गया है। इससे बसों की संख्या कम हो गई है। उधर सहालग भी चल रही है ऐसे में यात्रियों को कहीं भी जाने के लिए बसें नहीं मिल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक रोजवेज बसों का फिर से नियमित संचालन सात मार्च को चुनावी कार्य संपन्न होंने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल इटावा रोडवेज विभाग के पास 481 बसों का बेड़ा है।

यह भी पढ़ें: Ranji Trophy 2022: पृथ्वी शॉ की कप्तानी में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, दिखाएंगे दम

संबंधित समाचार