अयोध्या: रुदौली और बीकापुर सीट पर प्रत्याशी तय करने में सपा को आए पसीने, अब इनका टिकट किया फाइनल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले की रुदौली और बीकापुर विधानसभा सीटों पर चुनावी रण के कोंण पल-पल बदलते रहे। समाजवादी पार्टी को इन दोनों सीटों पर प्रत्याशी तय करने में नाको चने चबाने पड़े। सपा ने काफी माथापच्ची करके अयोध्या के लिए टिकट फाइनल किया है। सपा से टिकट नहीं मिलने पर रुश्दी मियां ने पाट् को कहा …

अयोध्या। जिले की रुदौली और बीकापुर विधानसभा सीटों पर चुनावी रण के कोंण पल-पल बदलते रहे। समाजवादी पार्टी को इन दोनों सीटों पर प्रत्याशी तय करने में नाको चने चबाने पड़े। सपा ने काफी माथापच्ची करके अयोध्या के लिए टिकट फाइनल किया है।

सपा से टिकट नहीं मिलने पर रुश्दी मियां ने पाट् को कहा अलविदा

बीकापुर सीट पर पार्टी ने तीन बार अलग-अलग प्रत्याशी घोषित किए तो वहीं रूदौली सीट पर एक बार अपने पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां को हरी झंडी देकर फिर वहां से आनंद सेन यादव को अंतत: प्रत्याशी घोषित कर दिया। नतीजा यह हुआ कि रुश्दी मियां सपा को बाय-बाय कहकर हाथी पर सवार हो गए। ऐसे में रुदौली सीट से बसपा ने अपने पूर्व घोषित प्रत्याशी शहरयार की जगह अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां को टिकट थमा दिया है।

अयोध्या की तीनों सीटों के लिए सपा ने पूर्व में फाइनल किया था टिकट

दरअसल समाजवादी पार्टी ने बहुत पहले ही अयोध्या जिले की तीन सीटों अयोध्या से तेज नारायण पांडे पवन, मिल्कीपुर से पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद और गोसाईगंज से पूर्व विधायक अभय सिंह का टिकट फाइनल कर दिया था। रूदौली और बीकापुर को होल्ड पर रख दिया था।

तीन दिन पहले रूदौली से रुश्दी मियां और बीकापुर से आनंद सेन यादव का नाम फाइनल किया गया, लेकिन 24 घंटे भी नहीं बीते कि दोनों टिकट को होल्ड कर लिया गया।

मंगलवार सुबह अचानक तेज घटनाक्रम चला। पार्टी ने रुदौली से आनंद सेन यादव और बीकापुर सीट से भाजपा से हाल ही में पार्टी में शामिल हुए बलराम मौर्या का टिकट फाइनल कर दिया। इसी बीच टिकट कटते ही रूदौली से पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां मंगलवार को लगभग 10 बजे  बसपा में शामिल हो गए। पार्टी ने उन्हें रुदौली से टिकट भी दे दिया। फिर क्या था।

जिले में सपा के खिलाफ मुसलमानों की नाराजगी सोशल मीडिया पर हिलोरें लेने लगीं। फिर एक नाटकीय घटनाक्रम में समाजवादी पार्टी ने बीकापुर से घोषित प्रत्याशी बलराम मौर्या का टिकट होल्ड कर दिया और लगभग एक बजे पूर्व में इसी सीट से बसपा से चुनाव लड़कर दूसरे नंबर पर रहे फिरोज खान गब्बर को टिकट थमा दिया। सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव का कहना है कि अब अंतिम तौर पर रुदौली सीट से आनंद सेन यादव और बीकापुर सीट से फिरोज खान गब्बर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हैं।

रदौली सीट पर मुख्य मुकाबले में आई बसपा

अब जब दोनों सीटों पर सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है तो माना जा रहा है कि रूदौली सीट पर बहुजन समाज पार्टी मुख्य मुकाबले में आ गई है। वहीं इस सीट पर अब जिले की राजनीति के दिग्गज रहे मित्रसेन यादव के बेटे आनंद सेन यादव और उन्हीं के शिष्य रहे भाजपा विधायक रामचंद्र यादव का मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है।

कांग्रेस ने यहां दयानंद शुक्ला को अपना प्रत्याशी बनाया है। दूसरी तरफ बीकापुर सीट पर भी अब लड़ाई के कोंण बदल गए हैं। बसपा ने यहां ब्राह्मण प्रत्याशी प्रसिद्ध देवकाली मंदिर के महंत सुनील पाठक को टिकट दिया है। इस सीट पर ब्राह्मणों की भाजपा से नाराजगी भी गुल खिला सकती है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: गोवा के 26 परसेंट प्रत्याशी हैं अपराधी, सभी करोड़पति

 

संबंधित समाचार