बरेली: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में मंगलवार दोपहर एक और हादसा हो गया। देवचरा के बल्लिया रोड पर एक तेज रफ्तार वैन चालक ने बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां भी उसकी हालत गंभीर …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में मंगलवार दोपहर एक और हादसा हो गया। देवचरा के बल्लिया रोड पर एक तेज रफ्तार वैन चालक ने बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां भी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, हादसे के बाद वैन चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया है।

पुलिस ने कब्जे में ली कार
दरअसल, चम्पतपुर के रहने वाले संजय कुमार किसी काम से देवचरा होते हुए बल्लिया की ओर जा रहे थे। इसी बीच बल्लिया रोड पर चम्पतपुर पुलिया के पास एक तेज रफ्तार बैन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना में संजय कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। उप निरीक्षक जुगमेन्दर सिंह वालियान ने बताया कि हादसे में बइक चालक घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही वैन को भी कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े-

बरेली: रक्षा संपदा की जमीन पर बना रहा था सीएम का हेलिपैड, सेना ने रुकवाया, एसपी देहात के पहुंचने के बाद दोबारा शुरू हुआ निर्माण

संबंधित समाचार