बर्फीले तूफान की चपेट में आए सेना के 7 जवान शहीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अरुणाचल प्रदेश। हिमस्खलन के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बता दें कि सैन्यकर्मी एक गश्ती दल में शामिल थे, वे रविवार को आए हिमस्खलन में फंस गए थे। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बचाव कार्य करने के लिए विशेष टीमो को एयर लिफ्ट किया गया था। अरूणाचल प्रदेश्या के कामेंट सेक्टर के ऊंचाई …

अरुणाचल प्रदेश। हिमस्खलन के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बता दें कि सैन्यकर्मी एक गश्ती दल में शामिल थे, वे रविवार को आए हिमस्खलन में फंस गए थे। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बचाव कार्य करने के लिए विशेष टीमो को एयर लिफ्ट किया गया था।
अरूणाचल प्रदेश्या के कामेंट सेक्टर के ऊंचाई वाले हिस्से में हिमस्खलन में दबे भारतीय सेना के सात जवान शहीद हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि शहीद 7 जवानों के शव हिमस्खलन वाली जगह से निकाले गए हैं। शहिद हुए सैनिक एक गश्ती दल में शामिल थे।रविवार को आए हिमस्खलन में फंस गए थे। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में पिछले कई दिनों से भारी बर्फबारी के साथ खराब मौसम होने की लगातार सूचना मिल रही है। वहीं गश्ती दल के हिमस्खलन में फंसने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मदद के लिए विशेष टीमों को एयरलिफ्ट किया गया।

ये भी  पढ़ें-

यूपी चुनाव 2022: मॉडल अर्चना के साथ सड़कों पर उतरीं प्रियंका, कांग्रेस के लिए मांगा वोट

संबंधित समाचार