ऑस्ट्रेलिया में स्कूल खुलते ही बढ़े कोरोना के मामले!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में स्कूल खुलने के बाद से हजारों विद्यार्थी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि सरकार ने अब तक विद्यालयों में होने वाले परीक्षण के विस्तार पर कोई फैसला नहीं किया है। विक्टोरिया के शिक्षा मंत्री जेम्स मर्लिनो के अनुसार प्रांत में सोमवार को 2,368 स्कूली छात्र और 125 कर्मचारी कोरोना …

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में स्कूल खुलने के बाद से हजारों विद्यार्थी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि सरकार ने अब तक विद्यालयों में होने वाले परीक्षण के विस्तार पर कोई फैसला नहीं किया है। विक्टोरिया के शिक्षा मंत्री जेम्स मर्लिनो के अनुसार प्रांत में सोमवार को 2,368 स्कूली छात्र और 125 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए।

पिछले हफ्ते स्कूल खुलने के बाद से अब तक राज्य में 7,046 स्कूली छात्र और 925 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बढ़ते हुए कोरोना मामलों के बावजूद अब तक स्कूलों को बंद नहीं किये जाने के संदर्भ में श्री मर्लिनो ने तर्क दिया कि स्कूलों में अभी सप्ताह में दो बार रैपिड एंटीजन परीक्षण कराये जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :- श्रीलंका ने सख्त आतंकवाद विरोधी कानून को बताया ‘सबसे प्रगतिशील कदम’

विक्टोरिया में पिछले 24 घंटों में 9,785 कोरोना मामले सामने आये हैं और 20 मरीजों की मौत हुई है। उल्लेखनीय है विक्टोरिया के मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार स्कूल कोविड-19 परीक्षण कार्यक्रम का विस्तार तीन से पांच वर्ष के बच्चों के लिए भी किया जाना है। वहीं अगले दो हफ्तों में किंडरगार्टन और प्रारंभिक बचपन सेवाओं में 16 लाख रैपिड एंटीजन परीक्षण वितरित किए जाएंगे।

संबंधित समाचार