हरदोई: छुट्टा जानवर, खेती किसानी के मुद्दे पर फेल हुई योगी सरकार : पुनीत मिश्र
हरदोई। साल 2017 के आम चुनाव मे भाजपा को 300 से अधिक सीटे जिताकर प्रचण्ड बहुमत की सरकार देकर प्रदेश के लोगों ने सोचा था कि इस बार भ्रष्टाचार मुक्त शासन विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। लेकिन किसानों के हित के मुद्दों पर सरकार पूरी तरह से फेल हो गयी। किसान मजदूर यूनियन दशहरी …
हरदोई। साल 2017 के आम चुनाव मे भाजपा को 300 से अधिक सीटे जिताकर प्रचण्ड बहुमत की सरकार देकर प्रदेश के लोगों ने सोचा था कि इस बार भ्रष्टाचार मुक्त शासन विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। लेकिन किसानों के हित के मुद्दों पर सरकार पूरी तरह से फेल हो गयी। किसान मजदूर यूनियन दशहरी के जिलाध्यक्ष व किसान नेता पुनीत मिश्र ने गौ आश्रय स्थलों को लेकर तमाम तरह के सवाल उठाए हैं।
उन्होंने ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने किसी हद तक सड़क, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, नौकरी नियुक्तियों में पारदर्शिता के साथ महिला सुरक्षा के क्षेत्र में सुधार किया है। इसमे कोई शक नही है। लेकिन खेती किसानी के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। छुट्टा घूम रहे गोवंशो की प्रमुख समस्या बताते हुये। श्री मिश्र ने कहा कि सरकार ने गौ आश्रय स्थल बनवाने की बड़ी योजना चलायी।
लेकिन सरकारी मशीनरी व जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के चलते जहां गौ आश्रय स्थल की ज़रूरत थी। वहां नहीं बनवा कर कार्यकर्ताओ को फायदा पहुंचाने के इरादे से उनके बताए गए ठिकानों पर बनवाए गए। इसके साथ ही समय-समय पर तमाम दिशा-निर्देश होने के बाद भी सरकारी जिम्मेदार कुम्भकर्णी नींद मे सोते रहे।
नतीजतन आज गोवंश किसानों के लिये बवाले जान बने हुये है। इस कड़कड़ाती ठण्ड मे किसान रात-दिन खेतों मे रहने को मजबूर हो रहे है। इतना ही नहीं आवारा छुट्टा घूम रहे मवेशियों की वजह से बराबर सड़क हादसे भी हो रहे हैं। श्री मिश्रा ने सरकार की कथनी-करनी में फर्क बताया। कहा कि छुट्टा घूम रहे गोवंश से किसान ऊब चुका है। उसका रात की नींद और दिन का सुकून, सब छिन गया है।
यह भी पढ़े- लखनऊ: बुजुर्ग, दिव्यांग व कोरोना संक्रमित घर से कर सकेंगे मतदान, कैनोपी की होगी व्यवस्था
