सीतापुर: मतदाता जागरुकता के लिए छात्र-छात्राओं ने किए नुक्कड़ नाटक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिधौली/सीतापुर। सिधौली के कस्बा बाड़ी में स्थित ऐम कॉलेज के डीएलएड व बीएड के छात्र-छात्राओं के द्वारा महाविद्यालय परिसर में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें नुक्कड़ नाटक प्रथम टीम के छात्र-छात्राओं द्वारा “प्रलोभन मुक्त करें मतदान “नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग करने वाले आसिमा …

सिधौली/सीतापुर। सिधौली के कस्बा बाड़ी में स्थित ऐम कॉलेज के डीएलएड व बीएड के छात्र-छात्राओं के द्वारा महाविद्यालय परिसर में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें नुक्कड़ नाटक प्रथम टीम के छात्र-छात्राओं द्वारा “प्रलोभन मुक्त करें मतदान “नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग करने वाले आसिमा खातून, शिवानी वर्मा, अमन नाज, सबीना परवीन, गोमती रावत, शुभांगी शुक्ला, प्राची अवस्थी, बबीता देवी, पूजा पाल, जैनब, किरन देवी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होकर मतदान करने का संदेश दिया।

नुक्कड़ नाटक द्वितीय टीम के द्वारा ” पहले जाना वोट डालना फिर आकर अपनी भैंस लगाना” नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सबसे पहले मतदान करने का संदेश दिया गया। जिसमे निर्मल कुमार, हर्ष राज, जितेंद्र कुमार, ज्ञान चंद्र, कौशलेंद्र प्रजापति, मोहम्मद आसिफ, विशाल कुमार, कार्तिकेय सिंह, हिमांशु यादव, हर्ष साहय, उपेंद्र वर्मा, मोहम्मद समीर, विशाल रावत, सत्येंद्र सिंह के द्वारा सब सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें:-Jagjit singh Birth Anniversary : वो 10 गजलें, जिनके जरिए आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं गजल सम्राट जगजीत

इस मौके पर कॉलेज सचिव एमएस फरीदी, तारिक सिद्दीकी, प्रवक्ता चंद्रशेखर प्रजापति, काज़ी जामी, प्रवक्ता संतोष कुमार मौर्य, शहनूर ज़ेबा, रुबीना, शिक्षक मोहम्मद सलमान, विमल राजपूत, प्रतिभा अग्निहोत्री, सपना डे आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-मौत का डाक्टर के नाम से कुख्यात इस ब्रिटिश डॉक्टर का बंगला आज भी लोगों को डराता है, अभी भी खुदाई में नजर आ जाते हैं कंकाल

संबंधित समाचार