अमरोहा : कार व टैंपो की भिड़ंत में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कार व टेंपो की भिड़ंत में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गये। गंभीर अवस्था में दूल्हा-दुल्हन को मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है। मंगलवार की सुबह चंदौसी निवासी निखिल सिरोही मेरठ से दुल्हन मोनिका पवार को ब्याह कर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार संभल-गजरौला बाईपास मार्ग …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कार व टेंपो की भिड़ंत में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गये। गंभीर अवस्था में दूल्हा-दुल्हन को मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है।

मंगलवार की सुबह चंदौसी निवासी निखिल सिरोही मेरठ से दुल्हन मोनिका पवार को ब्याह कर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार संभल-गजरौला बाईपास मार्ग पर झकड़ी अड्डे के समीप पहुंची तो टैंपो से जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि कार टैंपो को धकेलते हुए काफी पीछे तक ले आई। इसी दौरान पीछे से आ रही बसपा का प्रचार कर रही बोलेरो पर टैंपो पर चढ़ गई। यह दृश्य बड़ा ही हैरतअंगेज था। हादसा होने के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को कार से निकाला। टैंपो चालक मोहम्मद रिहान, अय्यूब, इमामुद्दीन व बोलेरो में बैठा मिंटू घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर दूल्हा-दुल्हन को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें:- गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी के लिए एक और प्रस्तावक ने दाखिल किया नामांकन

पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार एवं टैंपो को कोतवाली में लाकर खड़ा कर दिया है। अभी तक किसी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों में समझौते की वार्ता चल रही है। वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी

संबंधित समाचार