गोरखपुर से चंद्रशेखर ने किया नामांकन, मायावती को लेकर कही यह बात
गोरखपुर। विधानसभा चुनाव नामांकन के पांचवें दिन कई प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिसमे मुख्य रूप से ग्रामीण विधान सभा से सपा प्रत्याशी के रूप में विजय बहादुर, सपा से ही पिपराइच विधान सभा से अमरेंद्र निषाद,आप से सदर विधानसभा से विजय श्रीवास्तव एवं सदर विधान सभा से ही आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर …
गोरखपुर। विधानसभा चुनाव नामांकन के पांचवें दिन कई प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिसमे मुख्य रूप से ग्रामीण विधान सभा से सपा प्रत्याशी के रूप में विजय बहादुर, सपा से ही पिपराइच विधान सभा से अमरेंद्र निषाद,आप से सदर विधानसभा से विजय श्रीवास्तव एवं सदर विधान सभा से ही आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने नामांकन किया।
बता दें कि आज सुबह एयरपोर्ट से निकल कर चन्द्रशेखर रावण ने अंबेडकर चौराहे स्थित अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन कक्ष पहुंचकर नामांकन किया। मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम संविधान को मानने वाले लोग है, मेरी पार्टी का मेनोफेस्टो हमारे देश का संविधान है। मैं मायावती जी को अपनी मां के समान मानता हूं, मैने उनसे मिलकर साथ जुड़ने की बात कही थी पर उनकी तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। मैं गोरखपुर से चुनाव लडने आया हूं और यहां से जीत कर ही दम लूंगा। मुझे गोरखपुर की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।
इसी क्रम मे आज मंगलवार को 19 प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा से अपना पर्चा दाखिल किया जबकि 32 प्रत्याशी /उम्मीदवारों ने अपना पर्चा खरीदा।अब तक 4 दिनों में 39 प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा से पर्चा दाखिल किया। 252 पर्चा चार दिनों में खरीदे जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: ‘एनक्वास’ के लिए भटहट सीएचसी का हुआ राज्य स्तरीय मूल्यांकन
