बाराबंकी: प्रेक्षकगणों ने अफसरों संग की बैठक, परखीं चुनावी तैयारियां
बाराबंकी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित प्रेक्षकों ने मंगलवार को जिले के पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारी से संदर्भित जानकारी ली। कहा कि चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए नियमों से हटकर कोई भी नया काम न करें। आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। प्रेक्षकों ने …
बाराबंकी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित प्रेक्षकों ने मंगलवार को जिले के पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारी से संदर्भित जानकारी ली। कहा कि चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए नियमों से हटकर कोई भी नया काम न करें। आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें।
प्रेक्षकों ने बैठक कर चुनाव में अफसरों की जानी भूमिका
प्रेक्षकगणों ने सभी अफसरों का परिचय, निर्वाचन में उनकी भूमिका जानी। उन्होंने पोलिंग पर्सन की संख्या, उनके रेण्डमाइजेशन, प्रशिक्षण सहित उनके ट्रांसपोर्टेशन की जानकारी ली। उन्होंने पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम, प्रशिक्षण स्थल, मतगणना स्थल सहित अन्य ऐसे सभी बिंदुओं की समीक्षा की जिनके बिना मतदान प्रक्रिया असंभव है।
प्रेक्षकगणों ने निर्देश दिए कि जिले में आयोग की मंशा के अनुसार ही प्रचार कार्य किया जाए, जो भी कार्य प्रतिबंधित है, उसको किसी भी दशा में न किया जाए। जिन कार्यों को करने की छूट है। उनको अनुमति लेकर ही संपन्न किया जाए।
गोरखपुर में आज था नामांकन का अंतिम दिन
जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने बताया कि जिले में 6 विधानसभा स्थित है। आज नामांकन का अंतिम दिन था । निर्वाचन 2022 की सभी मुकम्मल तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने अपनी पूरी टीम की ओर से आश्वस्त किया कि वह स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराएगा। पुलिस अधीक्षक ने चुनाव के दृष्टिगत जिले में मौजूद पुलिस बल, फोर्स सहित उनकी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: मतगणना से 30 दिन पहले प्रत्याशी को देना होगा चुनाव का खर्चा का ब्योरा
