संभल: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, 60 हजार का माल जला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। जुनावई थाना क्षेत्र के गांव पतरिया में सोमवार की देर रात शॉर्ट-सर्किट से जूता-चप्पल की दुकान में आग लग गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे 60 हजार रुपए के सामान जलकर राख हो गये । गांव डडवारा निवासी इंद्रपाल सिंह पास के ही गांव पतरिया में …

संभल, अमृत विचार। जुनावई थाना क्षेत्र के गांव पतरिया में सोमवार की देर रात शॉर्ट-सर्किट से जूता-चप्पल की दुकान में आग लग गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे 60 हजार रुपए के सामान जलकर राख हो गये

। गांव डडवारा निवासी इंद्रपाल सिंह पास के ही गांव पतरिया में जूता-चप्पल की दुकान चलाते हैं। सोमवार की शाम को दुकान स्वामी दुकान बंद कर घर आ गया था। सोमवार देररात में शार्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख लोग एकत्रित हो गए।

जिसकी जानकारी लोगों ने दुकानदार को दी। सूचना मिलने पर दुकानदार भी मौके पर पहुंच गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत से दुकान का ताला तोड़ा और पानी डालकर आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आग लगने से 60 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

संबंधित समाचार