पीलीभीत: कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने संगठन की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनूप वर्मा ने संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं संग बैठक कर उनमें जोश भरने का काम किया। बूथ स्तर तक सक्रियता पर जोर दिया। साथ ही आगामी चुनाव में चारों सीटों पर जीत दर्ज करने के दावे भी कर गए। उन्होंने आपसी गुटबाजी को …

पीलीभीत, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनूप वर्मा ने संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं संग बैठक कर उनमें जोश भरने का काम किया। बूथ स्तर तक सक्रियता पर जोर दिया। साथ ही आगामी चुनाव में चारों सीटों पर जीत दर्ज करने के दावे भी कर गए। उन्होंने आपसी गुटबाजी को भुलाकर पार्टी हित में काम करने की सीख दी।

शहर कार्यालय पर मंगलवार को हुई बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव का फूल माला और नारेबाजी के साथ स्वागत किया। इसके बाद चुनाव को देखते हुए समीक्षा की। कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और जीत के लिए गुरुमंत्र भी दिए। कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी दमखम से लड़ेगी और प्रत्याशियों को जिताया जाएगा।

बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया और उन्हें मजबूती के साथ एकजुट होने का संदेश दे गए। पार्टी में गुटबाजी की चर्चाएं भी आम रहती है। इसे भी साधने का प्रयास किया गया। कहा कि संगठन के लिए काम करें। आपसी तालमेल होना बहुत जरूरी है। महिलाओं को जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर अभिनय गुप्ता, नीरज, वसुंधरा, यूसुफ मलिक आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें-

पीलीभीत: सांप्रदायिक पोस्ट करने वाले कुकरीखेड़ा के ग्रामीण पर एफआईआर

 

 

संबंधित समाचार