बरेली: अवंतीबाई में 55 छात्राओं को लगी वैक्सीन
बरेली,अमृत विचार। रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को प्राचार्य डा. मनीषा राव के संरक्षण में टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविर में दोपहर 2 बजे तक 15 वर्ष से ऊपर की 55 छात्राओं को वैक्सीन लगायी गई। टीकाकरण जिला अस्पताल अर्बन हेल्थ सेंटर सिविल लाइंस की महिला स्वास्थ्यकर्मी लक्ष्मी जोशी एवं ममता चौपाल द्वारा …
बरेली,अमृत विचार। रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को प्राचार्य डा. मनीषा राव के संरक्षण में टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविर में दोपहर 2 बजे तक 15 वर्ष से ऊपर की 55 छात्राओं को वैक्सीन लगायी गई। टीकाकरण जिला अस्पताल अर्बन हेल्थ सेंटर सिविल लाइंस की महिला स्वास्थ्यकर्मी लक्ष्मी जोशी एवं ममता चौपाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डा. संध्या रानी ने छात्राओं को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया और 14 फरवरी को मतदान करने की अपील की। शिविर में नोडल अधिकारी डा. अनुभूति, डा. अनु महाजन, डा. विकास वर्मा पटेल, डा. निशा वर्मा, हेमलता, डा. हिमशिखा यादव, डा. संध्या सक्सेना, सचिन गिहार, डा. रंजू राठौर, पंकज अग्रवाल, रविंद्र कुमार, नेहा गुप्ता, प्रद्युम्न कुमार, डा. दिनेश सिंह, ममता अंबुजाननी, प्रीति गोयल, डा. भूपेंद्र कुमार मौजूद रहे।
ये भी पढ़े-
