लखनऊ: जानकीपुरम विस्तार के नागरिकों ने किया चुनाव का बहिष्कार
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की जानकीपुरम विस्तार योजना के निवासियों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। मंगलवार को सेक्टर चार के निवासियों ने प्रदर्शन कर कॉलोनी के चार प्रमुख मार्गों पर चुनाव बहिष्कार का बोर्ड लगा दिया। लोगों का कहना है कि एलडीए की उपेक्षा से परेशान होकर वह इस बार विधानसभा चुनाव में …
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की जानकीपुरम विस्तार योजना के निवासियों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। मंगलवार को सेक्टर चार के निवासियों ने प्रदर्शन कर कॉलोनी के चार प्रमुख मार्गों पर चुनाव बहिष्कार का बोर्ड लगा दिया।
लोगों का कहना है कि एलडीए की उपेक्षा से परेशान होकर वह इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। निवासियों ने बताया कि जानकीपुरम विस्तार की सड़कें खराब हैं। साफ-सफाई व्यवस्था भी खराब है। काफी समय से क्षेत्रीय निवासी एलडीए के अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मजबूर होकर चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें: लखीमपुर-खीरी: मतदाताओं का रूख साफ न होने से प्रत्याशियों की धड़कन तेज
