रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत 27 साल के युवक ने संदिग्ध हालत में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किला मोहल्ला निवासी आशीष कुमार का 27 साल का बेटा शिव कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटक …
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत 27 साल के युवक ने संदिग्ध हालत में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
किला मोहल्ला निवासी आशीष कुमार का 27 साल का बेटा शिव कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सुबह आवाज लगाई लेकिन आशीष ने जवाब नहीं दिया। इस पर देखा गया तो उसका शव फंदे से लटक रहा था।
जिसकी सूचना परिजनों ने आनन-फानन बछरावां पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत्यु का कारण पारिवारिक कलह बताई जा रही है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। प्रथम दृष्टी से आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।
यह भी पढ़े-करिश्मा कपूर की फिल्म ‘जुड़वा’ के रिलीज के 25 साल हुए पूरे, खास अंदाज में एक्ट्रेस ने जाहिर की खुशी
