UP Congress Manifesto: कांग्रेस कार्यालय में प्रियंका गांधी ने जारी किया ‘उन्नति विधान’ घोषणा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा से पहले कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र ‘उन्नति विधान’ जारी कर दिया है। प्रियंका गांधी इस मौके पर मौजूद रहीं। इस मेनिफेस्टो को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और पीएल पुनिया ने जनता के बीच जाकर तैयार किया है। यह कांग्रेस के घोषणापत्र का तीसरा हिस्सा है। हमने जितने भी …

लखनऊ। यूपी विधानसभा से पहले कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र ‘उन्नति विधान’ जारी कर दिया है। प्रियंका गांधी इस मौके पर मौजूद रहीं।

इस मेनिफेस्टो को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और पीएल पुनिया ने जनता के बीच जाकर तैयार किया है। यह कांग्रेस के घोषणापत्र का तीसरा हिस्सा है।

हमने जितने भी घोषणा पत्र जारी किए हैं, उसमें दर्ज बातें आम जनता के सुझाव हैं। प्रदेश के लोगों से चर्चा करके ही ये सारे सुझाव आए हैं। हमने अपने घोषणा पत्र में यह दर्ज किया है कि हम प्रदेश का विकास कैसे करेंगे-प्रियंका गांधी वाड्रा,कोंग्रेस महासचिव

हमें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है। पिछले दिनों, सबसे पहले हमने महिलाओं के लिए प्रतिज्ञा जारी की, फिर युवाओं के लिए प्रतिज्ञा जारी की। आज हम समस्त प्रदेश के लिए आपके सामने नई प्रतिज्ञाएं सामने लाए हैं-अजय कुमार लल्लू

घोषणा पत्र सभी पार्टियां निकालती हैं लेकिन हमने प्रियंका जी के निर्देश पर जनता से संवाद किया, सभी जनपदों में पहुंचे, बहुत से लोगों के साथ चर्चाएं कीं, विशेषज्ञों की राय ली, विभिन्न समूहों और आम जनता से बात की। इसके बाद हमारा उन्नति विधान तैयार हुआ है-सलमान ख़ुर्शीद

 

संबंधित समाचार