Chocolate Day 2022: अपने पार्टनर को चॉकलेट देकर रिश्तों में घोलें मिठास
वैलेंटाइन वीक के दो दिन रोज डे और प्रपोज डे बीत चुके हैं। इस वीक का तीसरा दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को चॉकलेट उपहार में देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन चॉकलेट देने से पहले आपके मन में एक ख्याल …
वैलेंटाइन वीक के दो दिन रोज डे और प्रपोज डे बीत चुके हैं। इस वीक का तीसरा दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को चॉकलेट उपहार में देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन चॉकलेट देने से पहले आपके मन में एक ख्याल जरूर आ रहा होगा कि आखिर कौन सी चॉकलेट दी जाए, जिससे आपके पार्टनर के साथ-साथ आपका भी दिन खास बन जाए। इस चॉकलेट डे पर आप अनोखे तरीके से अपने पार्टनर को चॉकलेट देकर इस दिन को खास और यादगार बना सकते हैं।

हार्ट शेप चॉकलेट केक (Heart Shaped Cakes)
चॉकलेट डे के मौके पर अपने पार्टनर को दिल के आकार का चॉकलेट केक जरूर खिलाएं, ये उन्हें इमप्रेस करने के लिए काफी है।
चॉकलेट की बास्केट
आप चॉकलेट डे एक बास्केट खरीदें। उसमें अलग-अलग डिजाइन की चॉकलेट कुछ खास मैसेज के साथ रखें। अब इस बास्केट को पार्टनर की पसंद अनुसार डेकोरेट कर अपने पार्टनर को गिफ्ट करें।

हाथों से बनाएं केक
आप पर्सनल टच अगर सामने वाले को देना चाहते हैं, तो फिर इसके लिए बेस्ट होगा कि खुद अपने हाथ से कुछ तैयार किया जाए और पार्टनर को गिफ्ट किया जाए। जैसे कि चॉकलेट, केक, पेस्ट्री, कुकीज़ आदि आप अपनी पार्टनर के लिए खुद से केक आदि बनाएं और उनको एक स्पेशल फील कराएं।
चॉकलेट का बुके
इस दिन अगर आप पार्टनर को स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो उनको चॉकलेट से बना हुआ पूरा बुके भी दे सकते हैं। इसमें आप अपने साथ की फोटो को भी लगवा सकते हैं। इस बुके को आप जिस अंदाज में चाहे खास रूप से बनवाकर गिफ्ट कर सकते हैं।

इन मैसेज से अपने पार्टनर को विश करें
मुझे मोहब्बत में कुछ जीतना नहीं है !!
इश्क़ करके तुमसे, अपना सब हार जाना है !
Happy Chocolate Day
आज मैं ये इजहार करता हूं,
जान भी तुझपर निसार करता हूं,
बेहिसाब, बेशुमार करता हूं,
मैं सिर्फ तुझसे प्यार करता हूं।
Happy Chocolate Day
तुम्हारे साथ रहते-रहते, तुम्हारी चाहत सी हो गई है,
तुमसे बात करते-करते, तुम्हारी आदत सी हो गई है,
एक पल न मिले तो बेचैनी सी लगती है,
दोस्ती निभाते-निभाते तुमसे मोहब्बत सी हो गई है।
Happy Chocolate Day

चॉकलेट की खासियत…
डार्क चॉकलेट (Dark chocolate)
डार्क चॉकलेट स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। इस चॉकलेट में फ्लेवोनोइड्स होता है, जो धमनियों और नसों को कोमल रखने में मदद करती है।
मिल्क चॉकलेट (Milk chocolate)
मिल्क चॉकलेट में कोको की मात्रा कम होती है इसमें चीनी और मिल्क प्रॉडक्ट्स होते हैं। मिल्क चॉकलेट का टेस्ट डार्क चॉकलेट से हल्का और मिठास भरा होता है।
ड्राई फ्रूट्स चॉकलेट (dry fruits Chocolate)
ड्राई फ्रूट्स चॉकलेट गिफ्ट करना भी बेहतर आइडिया है। ड्राई फ्रूट्स हेल्थ के लिए अच्छे होती हैं। आप जिन्हें प्यार करते हैं उन्हें चॉकलेट के बहाने ड्राई फ्रूट्स खिलाना अच्छा आइडिया है।

चॉकलेट डे का इतिहास
चॉकलेट का इतिहास लगभग चार हजार साल पुराना है। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले इसका आविष्कार अमेरिका में हुआ था। अमेरिका के जंगल में चॉकलेट के पेड़ की फलियों के बीज से चॉकलेट बनाई गई थी। वहीं चॉकलेट डे को एक ईसाई दावत के दिन के रूप में सबसे पहले मनाया गया था। जिसमें संत वैलेंटाइन के साथ-साथ अन्य ईसाई संतों को वैलेंटाइन्स कहा गया। कई देशों में, इसे संस्कृति की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में मान्यता प्राप्त है। विक्टोरियन काल से, चॉकलेट उन उपहारों का बहुत बड़ा हिस्सा था जो पुरुषों और महिलाओं ने प्यार में एक दूसरे को गिफ्ट किया था।
ये भी पढ़ें…
Propose Day 2022 : कहना है आज तुमसे ये पहली बार….शायराना अंदाज में करें इश्क का इजहार
Rose Day 2022: ये गुलाब नहीं आसां…बस इतना समझ लीजिए, हर रंग अनोखा है
