हरदोई: मजदूर की ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। काम करने के बाद एक मज़दूर शाम को पैदल वापस घर लौट रहा था।रेल पटरी पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। बताते है कि हरियावां थाने के बोझवा निवासी 25 …

हरदोई। काम करने के बाद एक मज़दूर शाम को पैदल वापस घर लौट रहा था।रेल पटरी पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बताते है कि हरियावां थाने के बोझवा निवासी 25 साल के राजेश पुत्र महेश मजदूरी करता था। मंगलवार की शाम वह शहर से काम करने के बाद पैदल वापस घर लौट रहा था। इसी बीच गुलामऊ गांव के पास वह रेल पटरी पार कर रहा था।

अचानक धड़धड़ाती हुई आ रही ट्रेन की चपेट में आने से मज़दूर राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही वहां आस-पास के लोग दौड़ पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

पढ़ें- हरदोई: युवक का नाले में मिला शव, पुलिस कर रही छानबीन

संबंधित समाचार