UP Election 2022: कल से जौनपुर में शुरू होगा नामांकन, तैयारियां हुईं पूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान वाली सीटों पर गुरुवार से शुरु होने वाले नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इस चरण में पूर्वांचल के जौनपुर सहित नौ जिलों की 54 विधान सभा सीटों पर सात मार्च को मतदान होना है। जौनपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान वाली सीटों पर गुरुवार से शुरु होने वाले नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इस चरण में पूर्वांचल के जौनपुर सहित नौ जिलों की 54 विधान सभा सीटों पर सात मार्च को मतदान होना है।

जौनपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को बताया कि जिले की नौ विधानसभा सीटों पर यहां स्थित केक्ट्रेट परिसर में नामांकन 10 फरवरी से नामांकन भरे जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उम्मीदवारों के जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को मॉस्क लगाकर आना होगा और थर्मल स्कैनिंग से गुजरना पड़ेगा।

मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि गुरुवार को चुनाव आयोग की ओर से सातवें चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार 17 फरवरी तक नामांकन कर सकेंगे। इस दौरान उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन भी कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच 18 फरवरी को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 फरवरी है। उन्होंने बताया कि मतगणना व पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर को चुना गया है।

मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जौनपुर जिले में 34 लाख 80 हजार 774 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल, अधिकारी व कर्मचारी लगाये गये हैं।

पढ़ें- हल्द्वानी: ‘अध्ययन’ करने का मन है तो आइए न इस ‘घर’, मिलेंगी सभी सुविधाएं

संबंधित समाचार