बुलंदशहर: कोरोना से मिली राहत, पहली बार एक माह में मिले 19 से कम कोविड संक्रमित
बुलंदशहर। बुलंदशहर में कोरोना से पहली बार कुछ राहत मिली है। जिले में एक माह में ये पहला मौका है जब 19 से कम लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसमें भी 73 लोग स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। वहीं 74 लोग अन्य जिलों से आए हैं जो कोरोना संक्रमित हैं, जिनका इलाज किया …
बुलंदशहर। बुलंदशहर में कोरोना से पहली बार कुछ राहत मिली है। जिले में एक माह में ये पहला मौका है जब 19 से कम लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसमें भी 73 लोग स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। वहीं 74 लोग अन्य जिलों से आए हैं जो कोरोना संक्रमित हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। जिले में वर्तमान में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 232 रह गई है।
10 जनवरी से पहले आ रहे थे कोरोना के 200 से अधिक मामले
बता दें कि इससे पूर्व जिले में 10 जनवरी से पहले कोरोना के 200 से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। ये आंकड़ा 24 जनवरी तक चलता रहा इसके बाद पिछले 15 दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में कमी पाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक कोरोना को लेकर लोगों में जागरुकता तो आई है लेकिन अब भी लोग कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं।
लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे हैं। लेकिन कोरोना की शत प्रतिशत प्रथम डोज लग जाने से लोगों की इम्युनिटी मजबूत हुई है जिस कारण से कोरोना के केसेज में कमी आ रही है।
यह भी पढ़ें: अगर आपको भी मिलती है पेंशन तो 28 फरवरी से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना रुक जाएगी हर महीने मिलने वाली रकम
